वसीम बारी तथा उसके परिवार के दो सदस्यों की आतंकवादियों द्वारा हत्या के विरोध में महिला मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

कठुआ 10 जुलाई- भाजपा महिला मोर्चा कि कठुआ जिला टीम ने कालीबाड़ी चौक में जोरदार प्रदर्शन करते हुए श्रीनगर में गत दिनों आतंकवादियों द्वारा भाजपा युवा मोर्चा के नेता वसीम बारी उसके भाई तथा पिता की निर्मम हत्या को लेकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान का पुतला जलाया
इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गीता भगत ने कहा कि कश्मीर का युवा भाजपा के साथ इसलिए जुड़ा था कि उसे अपना भविष्य भाजपा में दिख रहा था लेकिन आंतकवादियों को यह रास नहीं आया तथा उन्होंने भाजपा तथा राष्ट्रवादी सोच रखने वाले युवाओं को कायरतापूर्न तरीके से ठिकाने लगाना शुरू कर दिया उन्होंने कहा कि देश आतंकवादियों की इस सोच को कभी हावी नहीं होने देगा, गीता वक्त ने कहा कि भारतीय सेना ने कश्मीर के अंदर आंतकवाद की कमर तोड़ कर रख दी है यही वजह है कि आंतकवादी  बोखलाए हुए हैं तथा बौखलाहट में ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं उन्होंने शहीद वसीम बारी और उनके परिवार के सदस्यों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि भेंट करते हुए का कि पूरा देश शहीद वसीम बारी और उनके परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा  है।

Comments

Top Stories

BOOTLEGGER NABBED WITH 13 BOTTLES OF ILLICIT LIQUOR BY DISTRICT POLICE SAMBA