जिला युथ कांग्रेस अध्यक्ष रोमी शर्मा की अध्यक्षता मे बिजली डिपार्टमेंट के खिलाफ हुआ जोरदार प्रदर्शन

आज पंचायत सप्राण मे लोअर सप्राण गांव में यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष रोमी शर्मा की अध्यक्षता में PDD डिपार्टमेंट के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया
जिसमें डिपार्टमेंट के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई जिसमें बहुत सारे युवाओं ने महिलाओं ने और बुजुर्गों ने हिस्सा लिया जिला अध्यक्ष रोमी शर्मा ने बताया की सप्राण पंचायत मे पढ़ते गांब लोअर सप्राण गांव में पानी और बिजली की बड़ी समस्या है एक एक तो पूरा दिन बिजली नहीं आती अगर दिन में चार-पांच घंटे बिजली आ भी जाए तो इस मोहल्ले में लाइट की वोल्टेज बहुत कम होती है जिसमें एक पंखा भी चलाना मुश्किल हो जाता है क्योंकि इस गांब में 200 के करीब घर हैं और ट्रांसफार्म का एक फेस बंद रखा  है जिससे वोल्टेज कम होने  इनको लाइट की बहुत ही समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है उसी को लेकर आज जोरदार प्रदर्शन किया और रोमी शर्मा ने कहा कि जल्द से जल्द जो ट्रांसफॉर्मर का फेस बन्द है उसको चलाया जाये ताकि लोगो को बिजली मिल सके और इस गांव में एक ट्यूबल है इस गांव के ट्यूबेल से लिफ्ट करके 4 किलोमीटर दूर पानी पहले टैंक मे पहुंचाया जाता है फिर उधर से वापस उनको पानी दिया जाता है जो चार दिन में सिर्फ एक बार ही मिलता है जिला अध्यक्ष रोमी शर्मा ने PHE से भी अपील की इस गांब को पानी इनके ट्यूबवेल से डायरेक्ट दीया जाये ताकि इनको पानी की समस्या से निजात मिल सके।
फिर रोमी शर्मा ने PDD एक्शन कठुआ से फोन पर बात की और उनको पूरी समस्या के बारे में बताया और पीडीडी एक्शन ने उन को भरोसा दिलाया कि कल हमारी टीम इस गांव का दौरा करेगी और इनको जो भी बिजली समस्या आ रही है उस समस्या से इनको निजात दिलायेंगे और इनके साथ प्रदर्शन में मौजूद थे जिला कांग्रेस महासचिव रोमेश कुंडल,ओबीसी कांग्रेस सचिव सोम राज,बंसी लाल,अंकुश ठाकुर,रोजी ठाकुर,कर्ण सिंह,महेश कुमार,विजय कुमारी,गीतों देवी,पोली देवी,तिषरो देवी,सोम राज,केवल कुमार,किरण देवी,संजीव शर्मा,अंकुश कुमार,सिंपल शर्मा और बहुत से लोग शामिल हुए

Comments

Top Stories

Congress activists commemorates G L Dogra on his 105th birth anniversary

BOOTLEGGER NABBED WITH 13 BOTTLES OF ILLICIT LIQUOR BY DISTRICT POLICE SAMBA

यूथ कांग्रेस ने प्रेस वार्ता कर निजी अध्यापकों की वेतन संबंधी समस्याओं को उठाया