सीमा जन कल्याण समिति ने की चड़वाल में प्रांत बैठक।

सीमा जनकल्याण समिति की आज एक प्रांत बैठक  चड़वाल मैं हुई इस में श्री हरदेव सिंह जी प्रांत अध्यक्ष,श्री देव राज जी प्रांत उपाध्यक्ष, श्री बाल कृष्ण जी ज़िला महामंत्री, श्री शाम सूंदर जी युबा प्रमुख, संजय शर्मा  संगठन मंत्री आदि मौजूद थे।
इस बैठक में केंद्र सरकार की और से सीमावर्ती क्षेत्र  के लोगो को 0 से 6 की. मि. तक आरक्षण  दिया है  इस बात का संगठन ने सवागत किया है इस  से सीमावर्ती क्षेत्र के  सैंकड़ो  नव युवक , युवतियों को लाभ मिलेगा ।
 उन्होंने कहा कि वे केंद्र सरकार और डा जितेंद्र सिंह  जी का धन्यवाद करते है, जिन्होंने अपने अथक प्रयास से इस काम को पूरा करवाया है ।
इसके साथ साथ ही सीमावर्ती
क्षेत्र के अनेकों गांव  शूट गये हैं जो 6 कि. मि .के अंतर्गत आते है
संगठन राज्य सरकार और केंद्र सरकार से निवेदन करता है कि 
इन गांव को भी लाभ मिले ।जो गांव शूट गए है इन गांव में बहुत रोष है की इन गांव को जल्द से जल्द सूची में लाया जाए, ताकि इनको भी लाभ मिल सके ।

जिन गांव का नाम सूची में नही आया है उनके लोग धरना पर्दशन करेंने के लिए तैयार बैठे है जब तक इनकी मांग पूरी नही की जाती सीमा जनकल्याण समिति इनका सहयोग करेगी । 

अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती क्षेत्र के प्रमाण पत्र  प्रापत करने के लिए जो  नियम बनाया गया है उस को सरल किया जाए ।

Comments