भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा हीरानगर में पाकिस्तान व राष्ट्र विरोधी ताकतों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

ऑपरेशन ऑल आउट से बौखलाया हुआ है पाकिस्तान: सिंह
हीरानगर- 09 जुलाई (गोपाल)
पिछले कल देर शाम को बांदीपोरा जिला से पूर्व जिला अध्यक्ष शेख वाशिम भारी, उनके भाई उम्र सुल्तान  व वरिष्ठ नेता उनके पिता की आतंकवादियों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई जिसका युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हीरानगर में प्रदर्शन किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष दमनजीत सिंह ने कहा कश्मीर के युवाओं का भाजपा की तरफ बढ़ता आतंकवादियों को रास नहीं आ रहा है।
इस मौके पर  प्रदेश महामंत्री अनुज भारती ने कहा कि घाटी में आए दिन आतंकी राष्ट्रभक्त नेताओं को व सामाजिक कार्यकर्ताओं को अपना निशाना बनाते रहे हैं, उन्होंने कहा कुछ महीने पहले ही भाजपा के वरिष्ठ नेता परिहार भाइयों की हत्या कर दी गयी। तत्पश्चात संघ के वरिष्ठ प्रचारक चंद्रकांत की हत्या की गई,  पिछले दिनों घाटी में सरपंच अजय भारती की निर्मम हत्या की थी, अब यह निर्मम हत्या बांदीपुरा जिला में भाजपा के नेताओं की हुई है, 
वही प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरदारी लाल ने कहा कि ऐसे वरिष्ठ नेताओं की हत्या बहुत ही निंदनीय है, सरकार को उचित कदम उठाते हुए जल्द से जल्द उन आतंकवादियों को ढेर करना चाहिए।
इस मौके पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ खुलकर नारेबाजी भी की 
जिला के उपाध्यक्ष रोशन शर्मा, हीरानगर मंडल प्रधान राजन, जसविंदर सिंह, अमित चौधरी आदि मौजूद रहे।

Comments

Top Stories

BOOTLEGGER NABBED WITH 13 BOTTLES OF ILLICIT LIQUOR BY DISTRICT POLICE SAMBA